उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 11 हजार के पार, आज 416 नए मामले
देहरादून। उत्तराखंड में आज यानी गुरुवार को 416 नए कोरोना पॉजीटिव केस पाए गए हैं। ऊधम सिंह नगर से सबसे अधिक 192 लोग पॉजीटिव पाए गए। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 11302 पहुंच गया है।
उत्तराखंड में वर्तमान में 4103 एक्टिव केस हैं, इनका इलाज चल रहा है। जबकि, 7014 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। 143 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत हो चुकी है। 12044 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
जिलावार चिन्हित हुए मरीज
देहरादून में 36, अल्मोड़ा 1, बागेश्वर 9, चमोली में 0, चम्पावत में 16, हरिद्वार में 107, नैनीताल में 15, पौड़ी गढ़वाल में 5, पिथौरागढ़ में 0, रुद्रप्रयाग में 4, टिहरी गढ़वाल में 16, ऊधम सिंह नगर 32 और उत्तरकाशी में 15 मरीज चिन्हित हुए हैं।
