Thu. Sep 3rd, 2026

विधायक के नंबर से पोस्ट हो रहे फेक मैसेज

देहरादून। बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र से विधायक महेंद्र भट्ट के फोन नंबर से व्हाट्सएप ग्रुप्स में फेक मैसेज प्रसारित करना चर्चा का विषय बना हुआ है। विधायक के नंबर में jio कंपनी के तीन महीने के फ्री रिचार्ज का दावा किया जा रहा है, इसे लोग शेयर भी खूब कर रहे हैं।
विभिन्न साइट्स पर वर्तमान में फ्रॉड भी सक्रिय रहते हैं। कोई जियो के नाम से फ्री आफर दे रहा होता है तो कोई एयरटेल या दूसरी कंपनियों के नाम से। एमाजॉन व फ्लिपकार्ट जैसी नामी कंपनियों के नाम का तक का इस्तेमाल फ्रॉड के लिए किया जाता है। इससे लोग फोन का डाटा चंद मिनटों में गंवा देते हैं। इसी तरह मैसेज से कई बार बड़ी ठगी की घटनाएं भी हो चुकी हैं। बद्रीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट के नंबर से तमाम ग्रुप व व्यग्तिगत नंबर पर एक संदेश भेजा जा रहा है जिसमें कहा गया है कि jio आफर 2020 में मुकेश अंबानी के दुनिया के 6वें सबसे धनी व्यक्ति बनने की खुशी में नीता अंबानी ने 99 हजार जियो यूजर को 349 का 3 महीने वाला रिचार्ज फ्री में देने का वादा किया है। विधायक के नंबर से किए जा रहे इस मैसेज को कई लोग फॉरवर्ड कर रहे हैं, तो कई लोग इस पर सवाल उठा रहे हैं। बीते एक-दो दिनों में यह दूसरा वाकया है जब विधायक चर्चाओं में है। दरअसल, उन्होंने एक दिन पहले अपनी फेसबुक आईडी पर लिखा था कि वह नियमित रूप से गो मूत्र से नहाते हैं इसलिए कोरोना से सुरक्षित हैं। फेसबुक पर तीखी प्रतिक्रियाओं के बाद विधायक ने पोस्ट डिलीट कर दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *