Thu. Sep 3rd, 2026

बिना खड्ग बिना ढाल नहीं, लाखों बलिदानों से मिली आजादी: भट्ट

देहरादून। बिना खड़ग बिना ढाल नहीं, बल्कि लाखों देशभक्तों के बलिदान के कारण भारतवर्ष को स्वतंत्रता मिली। भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने यह बात भाजपा महानगर कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर झंडारोहण कार्यक्रम में कही। भट्ट ने कहा कि 1857 से सशस्त्र स्वाधीनता संग्राम में हुआ लाखों लोगों ने बलिदान दिया, जेल गए तब जाकर 15 अगस्त 1947 को भारत स्वतंत्र हुआ। सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, राजगुरु, बटुकेश्वर दत्त, लाला लाजपत राय के साथ ही हजारों लोगों ने स्वाधीनता संग्राम का नेतृत्व किया। इतिहास को सभी को सम्मान देना था। लेकिन, पर ऐसा नहीं हो पाया। झंडारोहण के अवसर पर दर्जाधारी रविंद्र कटारिया, डॉ उदय पुंडीर, आशीष नागरथ, महामंत्री सतेंद्र नेगी, रतन चौहान, मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल, संजय सिंघल, संदीप मुखर्जी, पवन त्रिपाठी, अनुराग भाटिया, राजीव गुरंग, विजय थापा, रमजान अली, रईस अंसारी, शकुंतला देवलाल, अर्चना बागड़ी, बीना उनियाल, नीलू साहनी, रुचिका शर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *