Thu. Sep 3rd, 2026

राजभवन में ध्वजारोहण: आत्मनिर्भर भारत के मंत्र को करें आत्मसात: राज्यपाल

देहरादून। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। उन्होंने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के आह्वान को आत्मसात करने करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत एक मंत्र है, जिस पर अमल कर विकास की राह पर बढ़ सकते हैं।
राज्यपाल ने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी को शिक्षा के साथ ही रोजगार के क्षेत्र में कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाने की जरूरत है। स्वतंत्रता दिवस पर युवाओं को राज्य व देश के विकास के लिए संकल्प लेना चाहिये। आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उत्तराखण्ड की परिश्रमी महिलाएँ पूरे देश के लिए आदर्श हैं। इस अवसर पर राज्यपाल ने राजभवन में तैनात पुलिस काॅन्सटेबल शिव कुमार को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए ‘‘उत्कृष्ट सराहनीय सेवा सम्मान’’ पदक से सम्मानित किया। कार्यक्रम में राज्यपाल के सचिव बृजेश कुमार सन्त, राजभवन के अधिकारी-कर्मचारी व सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *