Thu. Sep 3rd, 2026

इंजॉय करने आए सहस्त्रधारा, पानी में डूबकर हुई मौत

देहरादून। सहस्त्रधारा में शनिवार को एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। मृतक दोस्तों के साथ सहस्त्रधारा घूमने आया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार रोहतक हरियाणा से चार दोस्त अजय अरोड़ा निवासी किला मोहल्ला जिला रोहतक हरियाणा, उदय निवासी कृष्णा कॉलोनी रोहतक हरियाणा, गौरव निवासी कृष्णा कालोनी रोहतक हरियाणा और संदीप कुमार निवासी आर्य नगर थाना रोहतक हरियाणा घूमने सहस्त्रधारा आए थे। सहस्त्रधारा में नहाने के दौरान अजय अरोड़ा (40) पानी में डूब गया। स्थानीय लोगों की मदद से 108 के माध्यम से उसे कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने अजय को मृतक घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *