Thu. Sep 3rd, 2026

कोरोना संक्रमण: स्वतंत्रता दिवस के दिन 325 नए मामले, हरिद्वार आज भी 135 पॉजीटिव के साथ टॉप पर

देहरादून। उत्तराखंड में स्वतंत्रता दिवस के दिन यानी शनिवार को 325 नए कोरोना पॉजीटिव केस पाए गए हैं। हरिद्वार में आज भी सबसे अधिक 135 लोग पॉजीटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1194 हो गया है।
उत्तराखंड में वर्तमान में 3997 एक्टिव केस हैं, इनका इलाज चल रहा है। जबकि, 7748 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। 151 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत हो चुकी है। 13609 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

जिलावार चिन्हित हुए मरीज

देहरादून में 34, अल्मोड़ा 09, बागेश्वर 00, चमोली में 13, चम्पावत में 02, हरिद्वार में 135, नैनीताल में 62, पौड़ी गढ़वाल में 03, पिथौरागढ़ में 01, रुद्रप्रयाग में 27, टिहरी गढ़वाल में 16, ऊधम सिंह नगर 23 और उत्तरकाशी में 00 मरीज चिन्हित हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *