एसजीआरआर लक्ष्मण इंटर कालेज में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
देहरादून। श्री गुरु राम राय लक्ष्मण इंटर कालेज में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। कालेज के प्रधानाचार्य राम लखन गैरोला ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पूर्व प्रधानाचार्य प्रदीप डबराल व विशिष्ट अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक जेपी यादव, पूर्व प्रधानाचार्य एसपी बिंजोला, शशिधर कुकरेती, पार्षद आलोक कुमार आदि मौजूद रहे। इसके साथ ही राकेश डबराल, धनंजय उनियाल, अश्विनी चौहान, महावीर मेहता, डॉ निशा, ममता, सावित्री चंद, कैलाश पांडे, विपनेश कुकरेती, कांता जोशी, सुनील सिंह आदि भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सीमा रावत ने किया।
