Thu. Sep 3rd, 2026

राज्य में कोरोना पॉजीटिव का आंकड़ा 12175, आज मिले 235

देहरादून। कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में निरंतर बढ़ोत्तरी जारी है। रविवार को 235 नए कोरोना पॉजीटिव चिन्हित हुए हैं। आज भी हरिद्वार में ही सबसे अधिक 55 लोग पॉजीटिव पाए गए हैं। जबकि, दूसरे नंबर पा देहरादून में 49 लोग पॉजीटिव चिन्हित हुए। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 12175 हो गया है।
उत्तराखंड में वर्तमान में 3879 एक्टिव केस हैं, इनका इलाज चल रहा है। जबकि, 8100 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। 152 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत हो चुकी है। 14274 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

जिलावार चिन्हित हुए मरीज

देहरादून में 49, अल्मोड़ा 03, बागेश्वर 00, चमोली में 25, चम्पावत में 03, हरिद्वार में 55, नैनीताल में 21, पौड़ी गढ़वाल में 03, पिथौरागढ़ में 00, रुद्रप्रयाग में 00, टिहरी गढ़वाल में 32, ऊधम सिंह नगर 21 और उत्तरकाशी में 23 मरीज चिन्हित हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *