Thu. Sep 3rd, 2026

आईएएस दंपति को मुख्य सचिव ने थमाया नोटिस

देहरादून। ओमप्रकाश को जब से मुख्य सचिव की जिम्मेदारी मिली है, तभी से उन्होंने शासन के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नकेल कसनी शुरू कर दी है। ऐसे में मुख्य सचिव ओमप्रकाश को आईएएस दंपति का उनकी बैठक से नादारद रहना नागवार गुजरा है। आदेश न मानने पर उन्होंने आईएएस दंपति को नोटिस भेजकर उनका जवाब-तलब किया है।
वरिष्ठतम आईएएस ओमप्रकाश ने बीते 31 जुलाई को मुख्य सचिव का पदभार संभाला था। कुछ दिन बाद उन्होंने शासन के अधिकारियों की बैठक बुलाई। बैठक में आईएएस दंपति नहीं पहुंचे, इससे दंपति का बैठक में न आना चर्चा का विषय बना रहा। मुख्य सचिव ओमप्रकाश इससे नाराज रहे। उन्होंने बाकायदा नोटिस भेजकर दंपति से बैठक से अनुपस्थित रहने की वजह पूछी। मुख्य सचिव कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक आईएएस दंपत्ति ने नोटिस का जवाब दे दिया है। उन्होंने कहा है कि बैठक की सूचना उन्हें नहीं दी गई। इसी कारण वह बैठक में नहीं आ सके। गौरतलब है कि सचिवालय में नौकरशाहों के बीच गुटबाजी किसी से छिपी नहीं है। कुछ समय से आईएएस दंपति को उनके पास महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी होने व उनके रसूख की वजह से ‘पॉवर कपल’ तक की कहा जाने लगा था। अब जबकि ओमप्रकाश मुख्य सचिव बन चुके हैं उनकी पॉवर पर फर्क पड़ा है। अब उन्हें नोटिस दिए जाने को भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *