Thu. Sep 3rd, 2026

उत्तर प्रदेश के स्कूलों में भी होंगी अब जाड़े की छुट्टियां, जून में खुलेंगे स्कूल

शब्द रथ न्यूज। उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूलों के समय व छुट्टियों को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। अब स्कूल जून के महीने में ही खुल जाएंगे। वहीं, बच्चों को जाड़े की छुट्टियां भी मिलेंगी। इसके आदेश अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा रेणुका कुमार ने जारी किए हैं।
राज्य के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 15 दिन कम कर दी गईं हैं। गर्मियों की छुट्टियों के बाद स्कूल एक जुलाई के बजाय 16 जून को खोले जाएंगे। जबकि, 31 दिसमबर से 14 जनवरी तक स्कूलों में जाड़े की छुट्टियां रहेंगी। अब तक स्कूलों में जाड़े की छुट्टियां नहीं होती थी। इसके साथ ही स्कूलों में पढ़ाई का समय भी एक घंटा बढ़ा दिया गया है। अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा रेणुका कुमार की ओर से राज्य के सभी जिलाधिकारियों, मुख्य विकास अधिकारियों, जिला शिक्षा परियोजना समिति और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी किया है। यह आदेश एक अप्रैल 2021 से लागू होना है। आदेश के अनुसार पहली अप्रैल से 30 सितंबर के बीच सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक स्कूल खुलेंगे। सुबह 8 बजे प्रार्थना व योगाभ्यास करवाया जाएगा। एक अक्टूबर से 31 मार्च के बीच सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक स्कूल खुलेंगे। प्रार्थना सभा सुबह 9 बजे होगी।

240 दिन अनिवार्य रूप से होगी पढ़ाई

नए आदेश के अनुसार शिक्षकों को प्रार्थना सभा के तय समय से 15 मिनट पहले स्कूल पहुंचना होगा। साथ ही छुट्टी होने के आधे घंटे तक स्कूल में रहना होगा। शिक्षा सत्र में न्यूनतम 240 दिन अनिवार्य रूप से पढ़ाई होगी। इसकी जिम्मेदारी शिक्षकों की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *