Thu. Sep 3rd, 2026

आज और कल भी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग की चेतावनी, जिला प्रशासन अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड के चार जिलों में आज और कल (सोमवार मंगलवार) को भी भारी बारिश होगी। ऐसी संभावना मौसम विभाग ने जताई है। मौसम विभाग के घोषित पूर्वानुमान के बाद शासन ने संबंधित जिलाधिकारियों को अलर्ट रहने और आपदा प्रबंधन को मुस्तैद बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार और मंगलवार को चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल में कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं। कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है। ऐसे में जिला प्रशासन ने भी सुरक्षा व सहायता के लिए व्यवस्थाएं की हैं। जिला प्रशासन ने अधिकारी कर्मचारियों को अपने क्षेत्र में तैनात रहने के निर्देश दिए हैं ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनसे कम लिया जा सके। प्रशासन ने क्षेत्रवासियों को भी सतर्क रहने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *