Thu. Sep 3rd, 2026

ब्रेकिंग…. बॉलीवुड अभिनेता सुशांत राजपूत की मौत मामले की सीबीआई करेगी जांच, सुप्रीम कोर्ट ने दिए आदेश

शब्द रथ न्यूज। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच सीबीआई करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने इसके आदेश दे दिए हैं। न्यायाधीश ऋषिकेश राय ने बुधवार (अभी अभी) को फैसला सुनाया है। मुंबई सरकार ने कोर्ट के फैसले को चैलेंज करने की इजाजत मांगी थी। लेकिन, कोर्ट ने उनकी मांग खारिज कर दी। कोर्ट ने साफ कहा कि कोर्ट को आदेश को चैलेंज नहीं किया जा सकता।
सुशांत राजपूत के पिता ने सीबीआई जांच की मांग की थी। कोर्ट ने मामले में गत दिनों सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रख लिया था। आज सुबह 11 बजे न्यायाधीश ऋषिकेश राय ने फैसला सुनाया। कोर्ट ने कहा ने कहा कि सुशांत की मौत की जांच सीबीआई करेगी। उन्होंने यह भी जोड़ा कि कोर्ट भी यही चाहता है। कोर्ट ने बिहार में हुई एफआईआर को सही माना है। साथ की मुंबई पुलिस को आदेश दिया गया है कि उसने अब तक मामले में जो भी जांच की है, उसे सीबीआई को सौंप दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *