Thu. Sep 3rd, 2026

सेक्स स्कैंडल: गिरफ्तारी के डर से बयान दर्ज करवाने पहुंचे भाजपा विधायक

 

देहरादून। सेक्स स्कैंडल में फंसे भाजपा विधायक महेश नेगी गिरफ्तारी के डर से बुधवार शाम बयान दर्ज कराने पहुंचे। विधायक ने सीओ सदर अनुज कुमार से सामने बयान दर्ज करवाए।
एसएसपी ने सख्त रुख में विधायक को हिदायत दी थी कि यदि वह खुद बयान दर्ज करवाने नहीं आते तो उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। गिरफ्तारी से डरे विधायक दौड़े दौड़े सीओ सदर के पास पहुंचे। विधायक गत 3 दिन से पुलिस को गुमराह कर रहे थे। गौरतलब है कि द्वाराहाट के विधायक पर उनके विधानसभा क्षेत्र की युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि विधायक से उसकी एक बेटी भी है। युवती बेटी और विधायक का डी एन ए कराने की मांग कर रही है। जबकि, विधायक की पत्नी ने युवती के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का आरोप दर्ज करवाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *