महारानी के खिलाफ जुलूस निकालने पर मुकदमा, जुलूस की नहीं ली अनुमति
देहरादून। टिहरी सांसद महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह के खिलाफ लॉक डाउन के नियमों की अनदेखी कर जुलूस निकालने पर 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रदर्शनकारियों ने जुलूस के लिए अनुमति नहीं ली थी, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की।
बुधवार को सालावाला पुल बैरियर के पास 30-40 लोगों के प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी बढ़ती बेरोजगारी और कोरोना काल में टिहरी सांसद के गायब होने संबंधी नारे लगा रहे थे। नगर कोतवाली में प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करने वालों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया। इनमें भूपेंद्र नेगी, संदीप चौधरी, राहुल थापा, गौतम सोनकर, जितेंद्र नेगी, आयुष सेमवाल, संदीप कुमार, आशीष सक्सेना, अमनदीप सिंह बत्रा, अविनाश त्रिपाठी व लकी राणा शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से जुलूस की अनुमति नहीं ली थी। जुलूस के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग व लॉक डाउन के आदेशों का पालन भी पालन नहीं किया गया।
