Thu. Sep 3rd, 2026

देहरादून डीएम को फिर स्मार्ट सिटी का जिम्मा, सरकार ने बढ़ाया कद

देहरादून। देहरादून के जिलाधिकारी डॉ आशीष श्रीवास्तव को सरकार ने फिर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी दे दी है। उन्हें देहरादून स्मार्ट सिटी प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ पद पर तैनात किया गया है। डीएम पद के साथ ही उन्हें यह अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

दरअसल, देहरादून का डीएम बनने से पहले स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के सीईओ का पद उन्हीं के पास था। उनसे हटाकर इसकी जिम्मेदारी रणवीर सिंह चौहान को दी गई थी। लेकिन, अब रणबीर सिंह से यह अतिरिक्त जिम्मेदारी हटा दी गई है। दूसरी तरफ, नगर निगम देहरादून के नगर आयुक्त विनय शंकर पांडे का कद भी सरकार ने बढ़ा दिया है। अपर सचिव शहरी विकास व नगर आयुक्त की जिम्मेदारी के साथ ही पांडेय को अपर सचिव सचिव बाह्य परियोजनाएं परियोजना निदेशक भी बना दिया गया है। जबकि, चंद्रेश कुमार यादव का कद भी कम करते हुए उनसे कुछ विभाग हटाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *