Fri. Jul 17th, 2026

कोरोना पॉजीटिव…ऊधमसिंहनगर टॉप पर.. मिले 125 नए मामले, राज्य में आज 411 पॉजीटिव मिले

देहरादून। कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे ज्यादा मामले गुरुवार को ऊधम सिंह नगर में मिले। यहां 125 नए संक्रमित चिन्हित हुए हैं। जबकि, हरिद्वार में 115 मामले आज भी मिले है। प्रदेश में कुल 411 लोग कोरोना पॉजीटिव मिले। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 13636 हो गया है।
उत्तराखंड में वर्तमान में 3966 एक्टिव केस हैं, इनका इलाज चल रहा है। जबकि, 9433 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। 187 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत हो चुकी है। 15928 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

जिलावार चिन्हित हुए मरीज

देहरादून में 87, अल्मोड़ा 02, बागेश्वर 01, चमोली में 09, चम्पावत में 02, हरिद्वार में 115, नैनीताल में 47, पौड़ी गढ़वाल में 06, पिथौरागढ़ में 00, रुद्रप्रयाग में 00, टिहरी गढ़वाल में 17, ऊधम सिंह नगर 125 और उत्तरकाशी में 00 मरीज चिन्हित हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *