Thu. Sep 3rd, 2026

अवैध रूप से शराब पिलाने पर होटल मैनेजर गिरफ्तार

देहरादून। अवैध रूप से शराब पिलाने पर नेहरू कालोनी पुलिस ने एक होटल के मैनेजर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि होटल के पास बार का लाइसेंस नहीं है। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं किया जा रहा था।
थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस गुरुवार रात को होटल-ढाबों की चैकिंग कर रही थी। मोथरोवाला चौक पर अंग्रेजी शराब के ठेके के नीचे बेसमेंट में स्थित होटल अवैध रूप से शराब पिलाई जा रही थी। पुलिस ने होटल के मैनेजर कमल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। मौके से अंग्रेजी शराब की बोतल व अन्य सामान बरामद किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि होटल में बिना लाईसेन्स अवैध रूप से शराब पिलाने पर मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। होटल में कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेंस, मास्क, सैनिटाइजर आदि सुरक्षा के उपायों का भी प्रयोग नहीं किया जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *