सुशांत मौत मामले की जांच के लिए मुंबई पहुंची सीबीआई, टीम में 15 सदस्य
शब्द रथ न्यूज। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच के लिए सीबीआई की टीम गुरुवार शाम मुंबई पहुंच गई है। वहीं, मुंबई पुलिस के कमिश्नर परमबीर सिंह ने सीबीआई को सहयोग की बात कही है।
सीबीआई ने मामले की जांच के लिए गुजरात कैडर के आईपीएस मनोज शशिधर के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया है। गुजरात कैडर की महिला आईपीएस अफसर गगन दीप गंभीर भी इस टीम का हिस्सा हैं, जो दिल्ली सीबीआई मुख्यालय में कार्यरत हैं। टीम में 15 सदस्य हैं।
