Sat. Nov 7th, 2026

दिवंगत अभिनेता के घर पहुंची सीबीआई की टीम, जांच शुरू, पिठानी, नीरज और दीपेश भी साथ

शब्द रथ न्यूज। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम सुशांत के घर पहुंच चुकी है। सीबीआई की टीम सात गाड़ियों में दिवंगत अभिनेता के घर के पहुंची।
सीबीआई की टीम सुशांत के रूम मेट सिद्धार्थ पिठानी, कर्मचारी दीपेश और कुक नीरज को साथ लेकर आई है। सुशांत का शव बरामद होते समय मौके के वक्त सिद्धार्थ, दीपेश और नीरज वहां मौजूद थे। कल सीबीआई ने नीरज से पूछताछ की थी। फॉरेंसिक टीम भी सीबीआई के साथ में है। सीबीआई की टीम सीन ऑफ क्राइम रिक्रिएट करने वाली है। इस काम को अंजाम देने के लिए सीबीआई की टीम सभी साजो सामान लेकर पहुंची है। चार से पांच घंटे तक पड़ताल चल सकती है। इस दौरान सीबीआई की टीम ने मुंबई पुलिस को बाहर खड़े रहने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *