Sat. May 16th, 2026

कर्ज से परेशान बेरोजगार युवा ने फांसी लगाकर दी जान

देहरादून। कर्ज से परेशान बेरोजगार युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही।
घटना विकासनगर की है। यहां होटल रोहिणी में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। होटल के कर्मचारी राकेश शर्मा ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के भाई व होटल वालों की मौजूदगी में दरवाजे की कुंडी तोड़कर शव को नीचे उतारा। मृतक की पहचान
शादाब शलमानी (23) पुत्र इकलाख निवासी खुसलपुर थाना सहसपुर के रूप में हुई। मृतक के बड़े भाई आफताब ने पुलिस को बताया कि शादाब पर कुछ कर्ज़ा हो गया था। पिछले एक साल से वह कुछ काम भी नहीं कर रहा था, हो सकता है इसी वजह से उसने आत्महत्या की हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *