Fri. May 15th, 2026

करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाला शातिर गिरफ्तार, पुलिस ने दिल्ली में दबोचा

देहरादून। करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले एक शातिर को प्रेमनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फरार चल रहे शातिर को पुलिस ने दिल्ली से दबोचा। आरोपी की पहचान संजीव यादव (48) निवासी ग्राम व पोस्ट औरंगाबाद बुन्दशहर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई।
आरोपी ने जन बन्धन निधि प्राइवेट लिमिटेड नाम से फर्जी कम्पनी खोली। रुपया डबल करने का लालच देकर आरोपी ने दो करोड़ रुपए जमा करवाए। उसके बाद वह रुपए लेकर फरार हो गया। सुद्धोंवाला निवासी राहुल नेगी ने अगस्त 2019 में थाना प्रेमनगर में धोखाधड़ी की तहरीर दी थी। तभी से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की। आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। लेकिन, आरोपी पकड़ में नहीं आया। अब मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे पश्चिम दिल्ली के द्वारिका स्थित भरत विहार से गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *