Fri. May 15th, 2026

विद्युत विभाग में 9 लाख 96 हजार रुपए का गबन, क्लर्क के खिलाफ मुकदमा

देहरादून। लाखों रुपए के गबन में प्रेमनगर पुलिस ने विद्युत विभाग के एक क्लर्क के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने विभाग के उपखंड अधिकारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया।
उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (विद्युत वितरण वउपखंड) मोहनपुर, प्रेमनगर के उपखंड अधिकारी प्रवेश कुमार में आरोपी के खिलाफ प्रेमनगर थाने में लिखित तहरीर दी है। तहरीर में कहा गया है कि विद्युत वितरण उपखंड मोहनपुर प्रेमनगर में तैनात सहायक उपखंड लिपिक (तत्कालीन) गौरव कौशिक ने 9 लाख 96 हजार 285 रुपए 24 पैसे का गबन किया है। इतनी बड़ी रकम का गबन अक्टूबर 2018 से मार्च 2020 के बीच किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *