पर्वाधिराज पर्युषण पर्व में जैन श्रद्धालुओं ने किया भगवान महावीर का वंदन
देहरादून। दिगंबर जैन समाज के पर्वाधिराज पर्युषण पर्व में श्रद्धालु श्रद्धा के साथ शामिल हो रहे हैं।सामाजिक दूरी का पालन करते हुए संध्या कालीन आरती भी नित्य प्रतिदिन जैन धर्मशाला में सीमित लोगों के साथ ही जा रही है।

गुरुवार को पर्युषण पर्व का पांचवा दिन रहा। पांचवा दिन दस लक्षण धर्म का उत्तम सत्य धर्म का दिन है। उत्तम सत्य यानी यथार्थ बोलना सत्य है। प्रवीण जैन ने कहा कि दूसरों के मन में संताप उत्पन्न करने वाले, निष्ठुर और कर्कश, कठोर वचनों का त्याग कर सबके हितकारी और प्रिय वचन बोलना ही उत्तम सत्य धर्म है। अप्रिय शब्द भी असत्य की कोटि में आ जाता है। उन्होंने कहा कि भव्य कार्यक्रम करोना वैश्विक महामारी के चलते स्थगित किए गए हैं। इसलिए सभी जैन बंधु अपने घरों में नित्य पूजन कर भगवान महावीर की आराधना कर रहे हैं। इस अवसर पर जैन भवन मंत्री संदीप जैन, प्रवीण जैन, मुकेश जैन, सुरेश जैन, उमा जैन, राजीव जैन, मधु जैन आदि मौजूद रहे।

संदीप जैन को मिला शांतिधारा का सुअवसर
गुरुवार को रोजाना की तरह पूजन प्रक्षाल आदि किये गए। शांतिधारा का परम सुअवसर संदीप जैन सहारनपुर वालों को मिला। जबकि, प्रक्षाल करने का प्रथम कलश अनुज न्यू पटेल नगर को प्राप्त हुआ।
