सुशांत राजपूत मौत मामला: मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती से सीबीआई कर रही पूछताछ
शब्द रथ न्यूज। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में आज सीबीआई सुशांत गर्ल फ्रेंड रिया चक्रवर्ती को पूछताछ कर रही है। रिया चक्रवर्ती सुशांत मौत मामले में मुख्य आरोपी है। रिया के साथ 14 जून के मुख्य गवाहों से भी सीबीआई पूछताछ करेगी। इनमें सिद्धार्थ पिठानी, सैमुअल मिरांडा, नीरज, केशव, दीपेश डीआरडीओ गेस्ट हाउस में मौजूद हैं। रिया और पिठानी को साथ में बैठाकर भी पूछताछ की जा सकती है।
सुशांत मौत मामले की जांच में सीबीआई जांच का आज 8वां दिन है। आज मुख्य आरोपी रिया से पूछताछ हो रही है। गुरुवार को सीबीआई ने रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती से 14 घंटे पूछताछ की थी। वहीं, रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती से ईडी ने भी पूछताछ की।
एनसीबी का कसेगा शिकंजा
सुशांत सिंह राजपूत मामले में अब एनसीबी ने भी जांच तेज कर दी है। रिया और उसके भाई शोविक को एनसीबी आज समन भेज सकता है। रिया का जो ड्रग्स कनेक्शन सामने आया है, उसकी जांच पर एनसीबी करेगा। रिया की कई चैट वायरल हुई हैं, जिससे रिया के ड्रग पैडलर्स के साथ कनेक्शन की बात सामने आई है।
पूछताछ में जुटी सीबीआई की टीमें
सीबीआई की तीन टीम पूछताछ कर रही है। पहली टीम नीरज, सिद्धार्थ पिठानी, सैमुअल मिरांडा से पूछताछ कर रही है। जबकि, दूसरी टीम में सीबीआई एसआईटी के एसपी रिया से पूछताछ कर रहे हैं। वहीं, तीसरी टीम रिया के भाई शोविक से पूछताछ कर रही है।
रिया का इंटरव्यू भी सीबीआई ने सुना
रिया चक्रवर्ती ने आज तक न्यूज चैनल को गुरुवार को इंटरव्यू दिया था। उसने खुद पर लगे आरोपों का जवाब दिया था। हालांकि, वह हत्या जैसे गंभीर मामले आरोपी के बजाय एक सेलेब्रिटी का इंटरव्यू ज्यादा था। सीबीआई टीम ने भी रिया का ये इंटरव्यू सुना और रिया के जवाबों पर नजर रखी कि वे अपनी सफाई में क्या कह रही हैं।
