Wed. May 6th, 2026

देहरादून में आज भी सबसे ज्यादा कोरोना पॉजीटिव.. मिले 179 नए मरीज, प्रदेशभर में 658, आंकड़ा हुआ 18571

देहरादून। कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे ज्यादा 179 नए मरीज आज भी देहरादून में ही चिन्हित हुए हैं। जबकि, दूसरे नंबर पर हरिद्वार में 161 नए मरीज मिले। प्रदेशभर में 658 संक्रमित पाए गए। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 18571 हो गई है।

उत्तराखंड में वर्तमान में 5735 एक्टिव केस हैं, इनका इलाज चल रहा है। जबकि, 12524 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। 250 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत हो चुकी है। 19721 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

जिलावार चिन्हित हुए मरीज

देहरादून में 179, अल्मोड़ा 54, बागेश्वर 16, चमोली में 05, चम्पावत में 06, हरिद्वार में 161, नैनीताल में 45, पौड़ी गढ़वाल में 06, पिथौरागढ़ में 11, रुद्रप्रयाग में 02, टिहरी गढ़वाल में 64, ऊधमसिंहनगर 90 और उत्तरकाशी में 19 मरीज चिन्हित हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed