Thu. Sep 3rd, 2026

उम्मीद जगाते युवा… हाइकिंग रूट पर सफाई अभियान

देहरादून। रिवाइविंग हिमालयाज़ समूह के सदस्यों ने देहरादून से झड़ीपानी तक 6 किलोमीटर हाइकिंग रूट पर बुधवार को सफाई अभियान चलाया। अभियान के दौरान सदस्यों को 10 किलो प्लास्टिक वेस्ट व करीब 50 शराब की खाली बोतलें भी मिली।


समूह के संस्थापक अक्षित बडोनी ने बताया कि देहरादून से झड़ीपानी तक का हाइकिंग रूट लगभग 5 से 6 किलोमीटर का है। उस पूरे रास्ते पर चिप्स, बिस्किट, नमकीन के खाली पैकेट, कोल्डड्रिंक, शराब और बीयर की खाली बोतलें मिली। उन्होंने कहा कि सभी पर्यटकों से हाइकिंग करने के दौरान मार्ग को साफ रखने के लिए प्रोत्साहित व जागरूक किया। सफाई व जागरुकता अभियान में अक्षित बड़ोनी, अंकित डंगवाल, शुभम रतूड़ी, अभिषेक बड़ोनी और रितिक सकलानी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *