Thu. Sep 3rd, 2026

मुख्यमंत्री के ओएसडी कोरोना पॉज़िटिव, मुख्यमंत्री 3 दिन के लिए सेल्फ क्वारेन्टीन, कल की कैबिनेट बैठक रद

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के ओएसडी गोपाल रावत कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। उन्हें पहले दून अस्पताल से होम आईसोलेट किया गया, लेकिन तबियत बिगड़ने पर एम्स ऋषिकेश भर्ती कर दिया गया है। जिसके बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत तीन दिन के लिए सेल्फ क्वारेन्टीन हो गये है। साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है। बुधवार को होने वाली कैबिनेट बैठक भी रद्द कर दी गयी गई है। पूर्व में भी मुख्यमंत्री के वाहन चालक और निजी सुरक्षा अधिकारी भी कोरोना पॉज़िटिव पाए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *