Fri. May 1st, 2026

लॉकडाउन में हुआ बेरोजगार, पंखे से फांसी लगाकर दी जान

देहरादून। मधुबन कॉलोनी नियर उत्तराखंड ग्रामीण बैंक माजरीमाफी निवासी संजय सिंह नेगी ने गुरुवार (आज) सुबह फंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। 30 वर्षीय संजय कोरोना संक्रमण प्रकोप से हुए लॉक डाउन के कारण बेरोजगार हो गया था।

पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि माजरी माफी में किसी व्यक्ति ने सुसाइड कर लिया है। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान संजय सिंह नेगी पुत्र राजेश सिंह नेगी के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि संजय अविवाहित था। वह प्राइवेट जॉब करता था और वर्तमान में बेरोजगार था। मौके से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने मौके पर शव पंचायतनामा भर कर शव को मोर्चरी में रखवाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed