Fri. May 1st, 2026

संजय राउत ने कंगना रनौत को दी मुंबई न आने की धमकी, कंगना बोलीं.. क्या पीओके बन गई मुंबई

शब्द रथ न्यूज। चर्चित अभिनेत्री कंगना रनौत ने शिव सेना नेता संजय राउत पर आरोप लगाया है कि उन्होंने कंगना को मुंबई वापस न आने की धमकी दी है। ट्वीट पर संजय राउत को जवाब देते हुए कंगना ने लिखा कि क्या मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) हो गई है, जहां कोई नहीं आ सकता?? संजय राउत ने अभी कंगना को इसका जवाब नहीं दिया है।

फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर लगातार बयानबाजी हो रही है। अभिनेत्री कंगना रनौत इस मामले में काफी मुखर हैं। अब कंगना और शिवसेना नेता संजय राउत के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। मुंबई पुलिस को लेकर दिए बयान के बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि यदि उन्हें मुंबई में डर लगता है तो वापस नहीं आना चाहिए। जिस पर अब कंगना की ओर से जवाब आया है। कंगना रनौत की ओर से ट्वीट कर लिखा गया कि शिवसेना नेता संजय राउत ने मुझे खुली धमकी दी है और कहा है कि मैं मुंबई वापस न आऊं। पहले मुंबई की सड़कों में आजादी के नारे लगे और अब खुली धमकी मिल रही है। ये मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की तरह क्यों लग रहा है?


आपको बता दें कि कंगना रनौत की ओर से बीते दिनों मुंबई पुलिस के कमिश्नर और मुंबई पुलिस के कामकाज पर सवाल खड़े किए गए थे। साथ ही आरोप लगाया गया था कि सीपी मुंबई पुलिस ने कुछ ऐसे ट्वीट को लाइक किया है, जिनमें कंगना के बारे में गलत बयान दिए गए हैं। इसपर कंगना की मुंबई पुलिस के साथ ट्विटर पर बहस भी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed