Thu. Sep 3rd, 2026

सुद्धोंवाला अस्थाई जेल से फरार कैदी राहुल को पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा

देहरादून। राजकीय महिला पॉलिटेक्निक सुद्धोंवाला देहरादून में बनाई गई अस्थाई जेल से फरार कैदी राहुल थापा को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर दबोच लिया है। राहुल को पुलिस ने खलंगा पार्क सहस्त्रधारा रोड से गिरफ्तार किया।
राहुल थापा शनिवार को शौचालय के रोशनदान की जाली उखाड़ कर जेल से भाग निकला था। जेल अधीक्षक जिला कारागार देहरादून ने लिखित तहरीर प्रेमनगर थाने में दी थी। तहरीर में बताया गया कि राहुल थापा पुत्र मन बहादुर थापा निवासी कालीढाल झुग्गी बस्ती ऋषिकेश जेल से फरार हो गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी तलाश शुरू की। ऋषिकेश, रायपुर व सहस्त्रधारा आदि स्थानों पर पुलिस टीम भेजी गई। सहस्त्रधारा रोड में राहुल पकड़ा गया। पूछताछ में उसने बताया कि शौचालय की जाली उखाड़ कर वह जंगल के रास्ते सहस्त्रधारा रोड पर पहुंचा। वह मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है। आरोपी नेपाल भागने की फिराक में था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *