एनडीए की परीक्षा 47 प्रतिशत अभ्यर्थी रहे अवसेंट, दो पालियों में हुई परीक्षा
देहरादून। एनडीए की परीक्षा देहरादून में 44 परीक्षा केंद्रों पर हुई। परीक्षा में 53 प्रतिशत युवा ही शामिल हुए। जबकि, 47 प्रतिशत अभ्यर्थी एबसेंट रहे। परीक्षा दो पालियों में सम्पन्न हुई।
एडीएम बीर सिंह बुदियाल ने बताया कि एनडीए परीक्षा की पाली में 19009 लोगों के आवेदन किया था। लेकिन, परीक्षा में 10071 अभ्यर्थी ही शामिल हुए। वहीं, द्वितीय पाली में भी 19009 में से 9950 अभ्यर्थी की परीक्षा में शामिल हुए। दोनों पालियों में परीक्षा शांतिपूर्वक हुई। जिलाधिकारी डा आशीष कुमार श्रीवास्तव और यूपीएससी के अब्ज़र्वर सुनील कुमार राय के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
