प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाएगी महानगर भाजपा
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के साथ ही दीनदयाल उपाध्याय और महात्मा गांधी की जयंती को सेवा सप्ताह के रूप में मनाएगी। इसके लिए सतेंद्र नेगी व रतन सिंह चौहान को संयोजक बनाया गया है। जबकि, संजय सिंघल, सुनील शर्मा, हरीश कोहली और तृप्ता जाटव को सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।
महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में सेवा सप्ताह के तहत किए जाने वाले कार्यों पर निर्णय निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि सेवा सप्ताह में दिव्यांगों को चश्मे एवं कृत्रिम अंगों का वितरण जाएगा। साथ ही बस्तियों व अस्पतालों में फल बांटे जाएंगे। कोविड-19 से प्रभावित 70 लोगों को प्लाज्मा, युवा मोर्चा की ओर से ब्लड डोनेशन कैंप, महानगर के सभी 100 वार्डों में स्वच्छता अभियान, वेबीनार व प्रधानमंत्री मोदी के जीवन से जुड़ी 70 स्लाइड्स की प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें महानगर से जुड़े सभी सांसद, विधायक, दायित्वधारी, प्रदेश पदाधिकारी व स्थानीय कार्यकर्ता शामिल होंगे। सभी कार्यक्रम कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुसार फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सम्पन्न किए जाएंगे।
बैठक में वरिष्ठ भाजपा विधायक हरबंस कपूर, सेवा सप्ताह के प्रदेश संयोजक विधायक खजान दास सहित चुनिंदा पदाधिकारी मौजूद रहे।
