Thu. Apr 23rd, 2026

उद्धव सरकार की मर्दानगी, कंगना रनौत के खिलाफ एफआईआर दर्ज

शब्द रथ न्यूज। कंगना रनौत का ऑफिस तोड़े जाने की पूरे देश में निंदा हो रही है। बावजूद इसके उद्धव सरकार अपनी मर्दानगी दिखाने से बाज़ नहीं आ रही है। अब मुख्यमंत्री के अपमान का आरोप लगाए हुए कंगना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। विक्रोली थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। शिकायत में कंगना के ट्वीट्स अटैच किए गए हैं। साथ ही कंगना के वीडियो का भी जिक्र है।

कंगना की बहन ने लिया नुक़सान का जायजा

कंगना की बहन रंगोली ने गुरुवार को ऑफिस जाकर वहां हुए नुक़सान का जायजा लिया। मिली जानकारी के अनुसार रंगोली ने ऑफिस की कुछ तस्वीरें लीं और वीडियोज भी बनाए।

हिमाचल के मंडी में कंगना के समर्थन में जमकर नारेबाजी

हिमाचल के मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर के ट्वीट के बाद मंडी में कंगना रनौत के समर्थन में बड़ी संख्‍या में लोग सड़कों पर उतर गए। ‘महाराष्‍ट्र सरकार शर्म करो, शर्म करो’ और ‘बीएमसी हाय हाय’ के भी नारे लगाए जा रहे हैं। समर्थकों ने ‘कंगना तुम संघर्ष करो हम तुम्‍हारे साथ हैं’ लिखी तख्तियां यों के साथ प्रदर्शन किया।

देशभर में फजीहत के बाद संजय राउत झाड़ रहे पल्ला

कंगना से मुंह की खाने और देशभर में फजीहत के बाद शिवसेना नेता संजय राउत मामले से पल्ला झाड़ रहे हैं। मीडिया के सवाल पर उन्होंने कहा कि कंगना के ऑफिस की ये हालत बीएमसी ने की है। इसका शिव सेना से कोई लेना-देना नहीं है। आप बीएमसी कमिश्नर या मेयर से बात कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *