Thu. Sep 3rd, 2026

सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी के खिलाफ जांच होगी निरस्त, मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने दिया आश्वासन

देहरादून। जनरल ओबीसी इम्प्लॉइज एसोसिएशन और सचिवालय संघ अध्यक्ष दीपक जोशी मामला जल्द खत्म होने के आसार बन रहे हैं। क्योंकि, जोशी के खिलाफ शुरू की गई जांच को निरस्त की जा रही है। मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने सचिवालय संघ के महासचिव राकेश जोशी को जांच निरस्त करने का आश्वासन दिया है। आश्वासन के बाद आंदोलन तीन दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है।
मुख्य सचिव ओमप्रकाश, अपर मुख्य सचिव सचिवालय प्रशासन राधा रतूड़ी की सोमवार को सचिवालय संघ महासचिव राकेश जोशी के साथ वार्ता हुई। राकेश जोशी ने बताया कि मुख्य सचिव ने दो-तीन दिन में सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। जोशी ने कहा कि सीएम के स्तर पर मामला समाप्त करने के लिए मुख्य सचिव को आदेश दिए गए हैं। उसी का नतीजा है कि बैठक सकारात्मक रही। सकारात्मक आश्वासन के बाद ही आंदोलन को तीन दिन के लिए स्थगित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *