सहारनपुर रोड और त्यागी रोड सील, कोरोना पॉजीटिव मिले
देहरादून। नगर निगम क्षेत्र देहरादून स्थित सहारनपुर रोड़ रामनगर मौहल्ला वार्ड नम्बर-70 और 15 रेस्ट कैम्प मद्रासी कालोनी निकट निरंकारी भवन त्यागी रोड में कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति पाये गए हैं। इसलिए उक्त दोनों क्षेत्रों को सील कर दिया गया है। जिलाधिकारी डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने इसके आदेश जारी किए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि जनहित में आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाते हुए उक्त दोनों क्षेत्रों को कन्टेंनमेंट जोन घोषित किया गया है।
