Thu. Sep 3rd, 2026

डीबीएस पीजी कालेज में फीस नहीं मिली वापस, छात्र नेता प्राचार्य से मिले

देहरादून। डीबीएस पीजी कालेज में कई छात्र छात्राओं की फीस अभी तक खातों में वापस नहीं अाई है। मामले को लेकर सोमवार को छात्रसंघ महासचिव केशव बहुगुणा के नेतृत्व में छात्र-छात्रा प्राचार्य डॉ वीसी पांडेय से मिले। बहुगुणा ने उन्हें ज्ञापन सौंपा और फीस छात्र-छात्राओं के खातों में जमा करने की मांग की।
बहुगुणा ने बताया कि विश्वविद्यालय के निर्देश पर बढ़ी हुई फीस ली गई। लेकिन, विरोध के बाद विश्वविद्यालय को फीस वापसी का निर्णय लेना पड़ा। उसके बाद ली गई बढ़ी हुई छात्र छात्राओं के खाते में वापस की गई। लेकिन, कई लोगों की फीस अभी तक खातों में नहीं अाई है। प्राचार्य से मिलकर उन्हें समस्या से अवगत करवाया गया है। उन्हाेंने तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रशासनिक कार्यालय काे यथाशीघ्र डिफाल्टर सूची जारी कर छात्रों के फीस भुगतान पर बैंक से रिपोर्ट मांगने के निर्देश दिए हैं । उम्मीद है छात्र छात्राओं को जल्द फीस वापस मिल जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *