सिद्धार्थ पिठानी का खुलासा, दिशा की मौत के बाद डरे हुए थे सुशांत, बोले अब मुझे मार देंगे
शब्द रथ न्यूज। दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले बहुत बड़ा खुलासा हुआ है। सुशांत के दोस्त और मौत मामले के अहम गवाह सिद्धार्थ पि ठानी ने सीबीआई को बताया है कि दिशा की मौत की खबर सुनकर सुशांत सिंह राजपूत बेहोश हो गए थे। जब उन्हें होश आया तो वह बोल रहे थे कि अब मुझे मार दिया जाएगा।
सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच सीबीआई, ईडी और एनसीबी कर रही है। सीबीआई इस मामले की हर पहलू से जांच और पूछताछ कर रही है। आइए मामले में मीडिया में जो रिपोर्ट अा रही हैं वह बहुत ही चौंकाने वाली हैं। सिद्धार्थ पिठानी के बयान के अनुसार आठ जून को दिशा सालियान की मौत के बाद सुशांत सिंह राजपूत की हालत ठीक नहीं थी। उन्हें अपनी जान का डर सता रहा था। सुशांत ने सिद्धार्थ से अपनी सुरक्षा बढ़ाने की बात कही थी। सिद्धार्थ पिठानी के इस बयान से दिशा सालियान और सुशांत सिंह राजपूत की मौत का कनेक्शन उजागर रहा है। खुलासा यह भी हो रहा है कि सुशांत आठ जून यानी दिशा की मौत का कोई न कोई राज जरूर जानते थे। तभी उन्हें अपने मारे जाने का भी डर सता रहा था।
रिया से था सुशांत को डर, कहीं वह फंसा न दे

मिली जानकारी के अनुसार सिद्धार्थ पिठानी ने अपने बयान में यह भी कहा कि दिशा की मौत के बाद सुशांत सिंह राजपूत अपना लैपटॉप, कैमरा और हार्ड ड्राइव ढू्ंढ रहे थे। इसके लिए उन्होंने रिया चक्रवर्ती को भी कॉल किया था, लेकिन रिया ने कॉल रिसीव नहीं किया था। रिया आठ जून को ही सुशांत सिंह राजपूत का सारा सामान लेकर चली गई थी। इसके बाद सुशांत को डर सता रहा था कि रिया उनके सारे पासवर्ड जानती है, इसलिए वह दूसरे लोगों के साथ उन्हें भी न फंसा दे।
रिया चक्रवर्ती और उसका भाई गए जेल

सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने घर में मृत पाए गए थे। मामले की जांच मुंबई पुलिस और बाद में पटना पुलिस ने की। मुंबई पुलिस की मामले में संदिग्ध भूमिका के बाद सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच सीबीआई को सौंप दी गई। दूसरी तरफ, मामले में ड्रग्स का एंगल सामने आने के बाद सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उसका भाई सहित कई लोगों को नारोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गिरफ्तार कर लिया है। सभी वर्तमान में जेल में हैं।
तो दिशा की हुई हत्या?

दिशा की मौत के बाद सुशांत का यह कहना कि अब मुझे भी मार दिया जाएगा। इस बात से खुद उजागर हो जाता है कि दिशा का मर्डर किया गया। लेकिन, अब तक प्रचारित है कि दिशा में आत्महत्या की है। अब सवाल यह है कि दिशा की हत्या हुई? जिन्होंने दिशा की हत्या की क्या उन्होंने ही सुशांत की हत्या की??
