Sat. Apr 25th, 2026

बॉलीवुड में मीटू…फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर अभिनेत्री पायल घोष लगाया यौन शौषण का आरोप

शब्द रथ न्यूज: बॉलीवुड के चर्चित फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगा है। अभिनेत्री पायल घोष ने चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मामले में हस्तक्षेप की मांग की है।
पायल घोष ने ट्वीट किया कि अनुराग कश्यप ने मेरे साथ जबरदस्ती की और काफी बुरा बर्ताव किया। उन्होंने अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पीएमओ को टैग करते हुए लिखा ‘नरेंद्र मोदी जी कृपया इसके खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई करें’। देश को पता चले कि इस क्रिएटिव आदमी के पीछे एक राक्षस है। मैं जानती हूं कि ये मुझे नुकसान पहुंचाया सकता है। मेरी सुरक्षा खतरे में है। कृपया मदद कीजिए।

हीरोइन मेरी एक कॉल पर दौड़ आती हैं

पायल ने एक वीडियो भी किया जारी है। वीडियो पायल घोष ये कह रही हैं कि अनुराग कश्यप ने उनके साथ जबरदस्ती की। पायल कहती हैं कि अनुराग कश्यप ने मुझसे कहा कि मेरे साथ काम करने वाली अभिनेत्रियां जैसे हुमा कुरैशी, ऋचा चड्ढा, माही गिल सिर्फ एक कॉल दूर हैं। जब भी मैं उन्हें फोन करता हूं, वो दौड़ कर मेरे पास आ जाती हैं।

फेसबुक फ्रेंड थे अनुराग, तीसरी मुलाकात में हुई घटना

पायल मुंबई में रहती हैं, उन्होंने बताया कि अनुराग के खिलाफ वीडियो बनाने से पहले उन्होंने अपने पैरंट्स को नहीं बताया था। वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने मुझे फोन करके डांटा। पायल ने पूरा किस्सा बताया कि सब कैसे हुआ। पायल बताती हैं कि अनुराग और वह फेसबुक फ्रेंड्स थे। यह घटना उनके साथ तीसरी मुलाकात में अनुराग के घर यारी रोड पर हुई थी।

अभी जाने दो फिर कभी आ जाऊंगी

पाायल ने दावा किया, पहली बार मैं उनसे वर्सोवा ऑफिस में मिली थी। दूसरी बार मैं उनके घर पर मिली थी। हमने सामान्य फिल्मों और फिल्म इंडस्ट्री के बारे में बातें कीं। इसके बाद उन्होंने मुझे अपने फिर से बुलाया, यह तीसरी मुलाकात थी। उन्होंने जबरदस्ती करने की कोशिश की। मैंने उनसे विनती की कि अभी मुझे जाने दो मैं किसी और टाइम आ जाऊंगी।

महिला आयोग ने लिया संज्ञान

पायल घोष के इस आरोप का राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी संज्ञान ले लिया है। उनके ट्वीट का जवाब देते हुए महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने लिखा ‘आप हमें इस मामले में और विस्तृत शिकायत भेज सकती हैं। हम मामले की छानबीन करेंगे।

अनुराग कश्यप ने दी सफाई

अनुराग कश्यप ने कई ट्वीट के जरिए अपनी सफाई दी। उन्होंने लिखा है, ‘क्या बात है, इतना समय ले लिया मुझे चुप करवाने की कोशिश में। चलो कोई नहीं। मुझे चुप कराते-कराते इतना झूठ बोल गए कि औरत होते हुए दूसरी औरतों को भी संग घसीट लिया। थोड़ी तो मर्यादा रखिए मैडम। बस यही कहूंगा कि जो भी आरोप हैं आपके सब बेबुनियाद हैं।’
अनुराग कश्यप ने अगले ट्वीट में लिखा कि मुझ पर आरोप लगाते लगाते, मेरे कलाकारों और बच्चन परिवार को संग में घसीटना तो मतलब नहले पे चौका भी नहीं मार पाए। मैडम दो शादियां की हैं, यदि वो जुर्म है तो मंजूर है। बहुत प्रेम किया है, वो भी कबूलता हूं। चाहे मेरी पहली पत्नी हों या दूसरी पत्नी हों या कोई भी प्रेमिका या वो बहुत सारी अभिनेत्रियां जिनके साथ मैंने काम किया है या वो पूरी लड़कियों और औरतों की टीम जो हमेशा मेरे साथ काम करती आई है, या वो सारी औरतें जिनसे मैं मिला बस, अकेले में या जनता के बीच।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *