सेब से भरा पिकअप वाहन नदी में गिरा, उत्तरकाशी से आ रहा था विकासनगर
देहरादून। सेब से भरा पिकअप वाहन हथियारी से 2 किलोमीटर आगे जुडो की ओर सड़क से नदी ने गिर गया। पुलिस ने रेस्क्यू कर चालक और परिचालक को बचा लिया, उन्हें उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र विकासनगर में भर्ती किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को सुबह पिकअप वाहन UK 07CB 4286 हथियारी से 2 किलोमीटर आगे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सूचना पर थाना चौकी प्रभारी डाकपत्थर के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस टीम घायल चालक दीपक राणा पुत्र विजेंदर निवासी रामगढ़ व परिचालक रूप सिंह पुत्र रतन सिंह निवासी नैटवाड पुरोला रेस्क्यू कर निकाला। चौकी प्रभारी ने बताया कि वाहन नदी में है, उसे निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।
