Thu. Sep 3rd, 2026

अभिनेत्री दीया मिर्जा भी ड्रग्स रैकेट में, बॉलीवुड में बड़े नामों का खुलासा जारी

शब्द रथ न्यूज। बॉलीवुड की एक और अभिनेत्री दीया मिर्जा का नाम ड्रग्स रैकेट में सामने आया है। हालांकि, नाम उजागर होने के बाद दीया मिर्जा ने आरोप को खारिज किया है।

सुशांत सिंह राजपूत केस में नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) की जांच जारी है। मामले में ड्रग्स कनेक्शन सामने आने के बाद बॉलीवुड के कई बड़े नामों का खुलासा अब तक हो चुका है। दीपिका पादुकोण, नम्रता शिरोडकर, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान, रिकुल प्रीत सिंह के बाद अब दीया मिर्जा का नाम भी सामने आया। मिली जानकारी के अनुसार, एनसीबी दीया मिर्जा से पूछताछ कर सकती है। मीडिया में नाम आने के बाद दीया मिर्जा ने बयान जारी कर नाराजगी जताई है।
दीया मिर्जा ने एक के बाद एक तीन ट्वीट कर कहा कि ड्रग्स मामले में उनका लिया जाना उन्हें बदनाम करने की साजिश है। दीया कहना है कि इससे उनका करियर बर्बाद हो सकता है, जिसे उन्होंने सालों की मेहनत के बाद बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *