बंजारावाला में बलवा, मारपीट व तोड़फोड़ करने पर 9 गिरफ्तार
देहरादून। कारगी ग्रांट बंजारावाला में दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई। दोनों पक्ष के लोगों ने गाली गलौज कर एक दूसरे पर जमकर पथराव किया। सूचना पर पहुंची पटेल नगर पुलिस ने दोनों पक्षों के 9 लोगों को गिरफ्तार किया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस जब मौके पर पहुंची तो दोनों पक्ष के लोग लाठी-डंडा लेकर एक-दूसरे को मारने पीटने को उतारू थे। दोनों पक्ष के लोगों ने कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर रखा था। आपस में गाली-गलौज कर वह लोग एक दूसरे को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्ष के लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार किए गए लोग
-मोहम्मद इमरान (42) पुत्र मोहम्मद रमजान निवासी मुस्लिम बस्ती कारगी ग्रांट
-इरफान (49) पुत्र रमजान निवासी मुस्लिम बस्ती कारगी ग्रांट
-अनस (19) पुत्र शमशाद निवासी मुस्लिम बस्ती कारगी ग्रांट
-सरफराज पुत्र छोटे खान निवासी मुस्लिम बस्ती कारगी ग्रांट
-शाहबुद्दीन (25) पुत्र इम्तियाज निवासी ग्राम नानू थाना नौगांव अमरोहा
-अनवर (20) पुत्र मुल्तान निवासी रमनपुर थाना किरतपुर जिला बिजनौर
-फैशन (19) पुत्र बुद्धू निवासी गढ़पुरा थाना किरतपुर बिजनौर
-नदीम (27) पुत्र नईम निवासी भगत सिंह कॉलोनी थाना डालनवाला
-इरफान (52) पुत्र फुरकान निवासी चांदपुर बिजनौर
