राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा हुआ 45332, आज मिले 928 नए मरीज, पौड़ी में बढ़े
देहरादून। कोरोना वायरस संक्रमण के मामले फिर हजार करीब पहुंच गए। आज राज्य में 928 नए कोरोना पॉज़िटिव मरीज चिन्हित हुए हैं। इसके साथ ही राज्य में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 45332 हो गया है। देहरादून में आज भी सबसे ज्यादा 203 नए मरीज सामने आए हैं। वहीं, पौड़ी में आज मरीज बढ़े हैं। कल 32 मरीज मिले थे। जबकि, आज 107 नए मरीज चिन्हित हुए।
उत्तराखंड में वर्तमान में 11934 एक्टिव केस हैं, इनका इलाज चल रहा है। जबकि, 33642 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। 555 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत हो चुकी है। जबकि, 11993 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
जिलावार चिन्हित हुए मरीज
देहरादून में 203, अल्मोड़ा 51, बागेश्वर 21, चमोली में 65, चम्पावत में 30, हरिद्वार में 87, नैनीताल में 173, पौड़ी गढ़वाल में 107, पिथौरागढ़ में 04, रुद्रप्रयाग में 13, टिहरी गढ़वाल में 33, ऊधमसिंहनगर 117 और उत्तरकाशी में 24 नए मरीज चिन्हित हुए हैं।
आज 13 कोरोना पॉजीटिव मरीजों की मौत भी हुई है।
