अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों के भी बनाए जाएं आयुष्मान गोल्डन कार्ड
-एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय भाटिया व प्रांतीय महामंत्री जितेंद्र सिंह बुटोइया ने मांग की लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को प्रेषित ज्ञापन
देहरादून (dehradun)। अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक एसोसिएशन उत्तराखंड (SC/st teachers association uttrakhand) ने अशासकीय सहायता (added schools) प्राप्त सभी स्तर के विद्यालयों के शिक्षकों को भी अटल आयुष्मान योजना (atal ayushman yojna) का लाभ देने की मांग की है। एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय भाटिया (state president Sanjay bhaiya) व प्रांतीय महामंत्री जितेंद्र सिंह बुटोइया (state secretary Jogendra butoiya) ने इस संबंध में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत (cm trivendra Singh rawat) को ज्ञापन प्रेषित किया है।
प्रांतीय महामंत्री जितेंद्र सिंह बुटोइया ने कहा कि कोषागार से वेतन प्राप्त करने वाले सभी कार्मिकों को अटल आयुष्मान गोल्डन कार्ड (atal ayushman golden card) जारी किए जाने चाहिए। सरकार की ओर से अभी अशासकीय विद्यालयों में कार्यरत लोगों को अभी यह सुविधा नहीं दी जा रही है, जो कि अनुचित है। सरकार जल्द से जल्द अशासकीय विद्यालयों के लिए भी आदेश जारी करे।
