Fri. Jul 17th, 2026

देहरादून में झमाझम बरसे बादल, कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

देहरादून। प्रदेश में कई दिनों से भीषण गर्मी हो रही थी। लेकिन, आज यानी रविवार सुबह से ही मौसम बदला हुआ है। देहरादून में हुई बारिश ने गर्मी से राहत दी है।

राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में भी रविवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ है। देहरादून में सुबह से बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ जगह ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में बिजली चमकने व 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसका सीधा असर तापमान पर देखने को मिलेगा। जिससे गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *