Mon. Apr 20th, 2026

कार दुर्घटना में 2 लोगों की मौत, 3 गम्भीर रूप से घायल

-विकासनगर के हरबर्टपुर में शनिवार को एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज चल रहा है।

देहरादून (dehradun)। विकासनगर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे (accident) में दो लोगों की मौत (death) हो गई। तीन लोग घायल हुए हैं, उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। कार देहरादून से विकासनगर की तरफ आ रही थी। कार में कुल पांच लोग थे।
मिली जानकारी के अनुसार विकासनगर कोतवाली क्षेत्र (Vikas Nagar kotwali) के हरबर्टपुर में स्माइल स्टोर के सामने हादसा हुआ। कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना की सूचना पर सूचना पर चौकी प्रभारी हरबर्टपुर (chauki incharge harbartpur) और चीता पुलिस (cheeta police) मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने पांच में से दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। 3 घायलों का इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *