Mon. Apr 20th, 2026

उत्तराखंड की महिला व बाल कल्याण राज्यमंत्री रेखा आर्य निकली कोरोना पॉजिटिव

-राज्यमंत्री रेखा आर्य कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी।

देहरादून (dehradun)। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास राज्यमंत्री (minister) रेखा आर्य (Rekha Arya) भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गई है। उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव (Corona positive) आई है। राज्यमंत्री ने खुद को आइसोलेट कर दिया है।

राज्यमंत्री रेखा आर्य ने सोशल मीडिया (social media) पर खुद ही अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा लिखा कि मैं एसिम्प्टमैटिक हूँ और कोई परेशानी नहीं है। जो भी लोग गत दिनों मेरे निकट संपर्क में आयें हैं। वह सावधानी बरतें और अपनी कोविड की जांच करवाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *