अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को सहयोग राशि जुटाने के लिए आरएसएस केदार शाखा ने शुरू किया संपर्क अभियान
-अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट व विश्व हिन्दू परिषद के तत्वावधान में जुटाई जा रही है सहयोग राशि। 15 जनवरी से 15 फरवरी तक धनराशि कार्यकर्ता घर घर जा कर एकत्र करेंगे सहयोग राशि
-रविवार को आरएसएस केदार शाखा बंजारावाला के कार्यकर्ताओं ने शुरू किया सहयोग राशि जुटाने का कार्य। पंचेश्वर महादेव मंदिर टी-एस्टेट बंजारावाला में पूजा-अर्चना के बाद शुरू किया गया काम।

देहरादून। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट व विश्व हिन्दू परिषद ने श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए उत्तराखंड में भी सहयोग राशि जुटाने का अभियान 15 जनवरी से शुरू हो गया है। रविवार की आरएसएस केदार शाखा के कार्यकर्ताओं ने भी श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग राशि जुटाने का अभियान शुरू दिया है। इसका शुभारंभ पंचेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना के साथ शुरू हुआ।

पंचेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी पंडित सुशील काला, कृष्णानंद भट्ट, बृजमोहन पैन्यूली व आरएसएस स्वयं सेवियों ने श्री राम की पूजा-अर्चना की। श्री राम मंदिर निर्माण सहयोग राशि का पहला कूपन पंडित सुशील काला के नाम से काटा गया। मंदिर में मिष्ठान वितरण व मौजूद लोगों के सहयोग राशि के कूपन काटने के बाद आरएसएस स्वयं सेवी सहयोग राशि एकत्र करने के लिए क्षेत्र में संपर्क के लिए निकले।

इस अवसर पर कृष्णानंद भट्ट बृजमोहन पैन्यूली, राजेन्द्र सिंह राणा, जगदीश प्रसाद रणकोटी, भगवती प्रसाद जगूड़ी, वनीत राणा, सत्य सिंह रावत, सत्य नारायण उपाध्याय, ललिता प्रसाद घिल्डियाल, वीरेंद्र गुसाईं, ललिता प्रसाद पोखरियाल, सोहन सिंह बिष्ट, पंकज, राहुल पेटवाल, कृष सकलानी, भगवती प्रसाद नौटियाल, कमलेश्वर नौटियाल, जोगिंदर रावत, जगदंबा नौटियाल, करण पडियार, धर्म सिंह नेगी, राजेंद्र रावत, अखिलेश नौटियाल, पुरुषोत्तम थपलियाल आदि मौजूद रहे।

10, 100 और 1000 रुपए के कूपन
श्रीरामजन्म भूमि ट्रस्ट ने 10 रुपये, 100 रुपये और 1000 रुपये के कूपन तैयार किए हैं। दानदाता अपनी श्रद्धा के हिसाब में सहयोग कर सकते हैं।
