Fri. May 15th, 2026

कवि सुनील शर्मा की देशभक्ति पूर्ण हरियाणवी रचना

सुनील शर्मा
गुरुग्राम, हरियाणा
—————————————–

जय जय हिन्दुस्तान, जय भारत के बलवान
——————————————————-

गलवान घाटी में पापी तेरा खून बहा देंगे
भारत मां के वीर तने मिट्टी में मिला देंगे।

तेरी चाल में ए दुश्मन भारत ना आने वाला सै
कर दिए तेरे ऐप्स सभी बंद तेरा निकाला दिवाला सै
ऐसी मौत देंगे तन्ने वही मिट्टी में दफना देंगे
गलवान घाटी में पापी तेरा खून बहा देंगे।

मिग फाइटर के आगे तू रै डटना पावेगा
दुनिया देगी धक्के तने कहां जान बचावेगा
तेरे ही घर में घुसकर श्मशान बना देंगे
गलवान घाटी में पापी तेरा खून बहा देंगे।

ले शियारों को साथ में शेरों को आंख दिखावे सै
20 के बदले मारे सै 40 भारत यों करके दिखावे सै
अब तू जान बचा ले रे जिनपिंग ऐसा सबक सिखा देंगे
गलवान घाटी में पापी तेरा खून बहा देंगे।

सन 62 का नहीं सै भारत सुन ले कान खोल के तू
इन बयालौ की विनाश लीला भी अपनी गैलया देख ले तू
वीरो गैल्या पड़ा सै पाला नंगा तनै घुमा देंगे
गलवान घाटी में पापी तेरा खून बहा देंगे।

गलत करा सै तनै हिंद छेड़ कै अब खुद तू पछतावेगा
हिंद के शेरों की शौर्य गाथा सुनील भी खूब सुनावेगा
वीरों की शहादत का बदला लेकर दिखा देंगे
गलवान घाटी में पापी तेरा खून बहा देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *