Thu. Jun 4th, 2026

दीपक जोशी अध्यक्ष और विमल जोशी बने सचिवालय संघ के महासचिव

-उत्तराखंड सचिवालय संघ के चुनाव सम्पन्न।अध्यक्ष दीपक जोशी, महासचिव विमल जोशी, उपाध्यक्ष सुनील कुमार लखेड़ा और संयुक्त सचिव अनिल कुमार उनियाल चुने गए।

देहरादून (Dehradun)। उत्तराखंड सचिवालय संघ (uttrakhand secretariat association) के चुनाव में लगातार तीसरी बार अध्यक्ष पद पर दीपक जोशी president (Deepak Joshi) ने कब्जा जमाया है। हालांकि, महासचिव पद पर राकेश जोशी को मात देते हुए विमल जोशी (general secretary Vimal Joshi) ने जीत दर्ज की।
शुक्रवार को सुबह 10 बजे सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर (secretariat media center) में सचिवालय संघ की चुुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। चुनाव को लेकर सदस्यों में उत्साह रहा। वोट देने के लिए सदस्य लाइन में खड़े रहे।
1089 मतदाताओं (voters) में से 1008 ने चुनाव में वोट दिया। शाम चार बजे तक मतदान का समय था। उसके बाद शाम 4.30 बजे मतगणना शुरू हुई। निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास (masti Das) ने बताया कि सचिवालय संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद पर दीपक जोशी, महासचिव विमल जोशी, उपाध्यक्ष सुनील कुमार लखेड़ा और संयुक्त सचिव पद पर अनिल कुमार उनियाल विजई रहे। बाकी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया।

मात्र 9 वोट से जीते जोशी

अध्यक्ष पद पर दीपक जोशी और नरेंद्र प्रसाद रतूड़ी के बीच कांटे की टक्कर रही। आखिरकार मात्र 9 वोट से दीपक जोशी चुनाव जीत गए। अध्यक्ष पद पर जोशी की यह लगातार तीसरी जीत है।

प्रत्याशियों को मिले मात

चुनाव में अध्यक्ष पद पर दीपक जोशी को 492 मत, नरेंद्र प्रसाद रतूड़ी को 483 व बलवंत सिंह जयाड़ा को 27 मत मिले। जबकि, उपाध्यक्ष पद पर सुनील कुमार लखेड़ा को 641 मत, विजेंद्र सिंह को 191 व अरविंद प्रकाश भट्ट को 164 मत मिले। महासचिव पद पर विमल जोशी को 317 मत, राकेश चंद्र जोशी को 279, प्रदीप पपनै 225 व व्योमकेश दुबे को 180 मत मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *