Mon. Apr 20th, 2026

भूकंप के लिहाज से भारत में 5 जोन, उत्तराखंड जोन 5 में, जोन 5 सबसे ख़तरनाक

भारतीय मानक ब्यूरो ने विभिन्न एजेंसियों से जुटाई वैज्ञानिक जानकारियों के आधार पर भारत को पांच भूकंपीय जोन में बांटा है। इसमें सबसे ज्यादा खतरनाक जोन 5 है। वैज्ञानिकों का मानना है कि इस क्षेत्र में रिक्टर स्केल पर 9 तीव्रता का भूकंप आ सकता है, जो कि बहुत ही खतरनाक होगा।

जोन 5
जोन-5 में पूरा पूर्वोत्तर भारत, जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्से, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात में कच्छ का रन, उत्तर बिहार का कुछ हिस्सा और अंडमान निकोबार द्वीप समूह शामिल है। इस क्षेत्र में अक्सर भूकंप आते हैं।

जोन-4
जोन-4 में जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के बाकी हिस्से, दिल्ली, सिक्किम, उत्तर-प्रदेश के उत्तरी भाग, सिंधु-गंगा थाला, बिहार, पश्चिम बंगाल, गुजरात के कुछ हिस्से व पश्चिमी तट के समीप महाराष्ट्र का कुछ हिस्सा और राजस्थान शामिल है।

जोन-3
जोन-3 में केरल, गोवा, लक्षद्वीप द्वीपसमूह, उत्तर प्रदेश के बाकी हिस्से, गुजरात और पश्चिम बंगाल, पंजाब के हिस्से, राजस्थान, मध्य-प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक शामिल।

जोन-2
जोन-2 भूकंप की दृष्टि से सबसे कम सक्रिय क्षेत्र है। इसे सबसे कम तबाही के खतरे वाले क्षेत्र की श्रेणी में रखा गया है। जोन-2 में देश का बाकी हिस्से शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *